एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियंका और निक के घरवाले इस शादी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ-साथ सारे मेहमान और घरवाले उम्मैद भवन पहुंच चुके हैं...
30 Nov, 2018 12:22 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियंका और निक के घरवाले इस शादी से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ-साथ सारे मेहमान और घरवाले उम्मैद भवन पहुंच चुके हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ गिफ्ट्स की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। खबरों के मुताबिक निकयंका शादी में शामिल होने वाले हर मेहमान को खास तोहफा देंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न 4 दिन तक चलता रहेगा। इसकी शुरूआत बीते दिन से हो चुकी है। आज (30 नवम्बर) निकयंका ने अपने मेहमानों के लिए एक कॉकटेल पार्टी का इंतजाम किया है, जहां जोनस और चोपड़ा परिवारों के रिश्तेदार एक-दूसरे से मिलेंगे। इसके बाद 1 दिसम्बर के दिन निकयंका की हल्दी सेरेमनी पूरी की जाएगी और 2 दिसम्बर के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।