एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में अब इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें प्रियंका और निक एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है...
29 Dec, 2018 12:10 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में अब इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इसमें प्रियंका और निक एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
इस तस्वीर के अलावा निक ने भाई जॉय जोनस और केवी जोनस की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद कूल अंदाज में दिख रहे हैं। परिवार के साथ निक और प्रियंका खूब एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं और खुश नजर आ रहे हैं।
केवी और जॉय के अलावा छोटे भाई फ्रैंक्लिन जोनस भी काफी स्वैग अंदाज के साथ भाभी प्रियंका संग पोज दे रहे हैं। निकयंका ने परिवार संग ये खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी
प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।
स्विट्जरलैंड में मनाएंगे हनीमून
खबरों की मानें को प्रियंका-निक 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे। दोनों मोंटरियोक्स में वक्त बिताएंगे। दोनों 10 जनवरी को स्विट्जरलैंड से वापसी करेंगे। इसके बाद ये कपल न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन रवाना होंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हनीमून से लौटने के बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के अगले शैड्यूल के लिए मुंबई वापस आएंगी। वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह लॉस एंजेलिस जाएंगी, जहां उनकी तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। हालांकि अभी तक वेन्यू के बारे में फैसला नहीं किया गया है।