main page

बॉयफ्रेंड निक के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोली प्रियंका, कहा- हम दोनों एक दूसरे...

Updated 14 July, 2018 04:15:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अब प्रियंका ने निक के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अब प्रियंका ने निक के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है। 

Bollywood Tadka

एक मैग्जीन इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि हम एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे खयाल से ये निक लिए भी एक अच्छा अनुभव होगा। गोवा मे ट्रिप और आकाश अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी पर प्रियंका ने कहा कि ये पल बहुत खूबसूरत थे, निक ने भी अच्छा समय बिताया।

Bollywood Tadka

प्रियंका ने कहा कि किसी भी रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ सफर करना किसी मील के पत्थर से कम नहीं है मगर मेरे लिए ये एक रूटीन की तरह है। मेरी तो पूरी जिंदगी सफर करने पर ही है। मेरा हर दो हफ्ते में घूमने का प्लान बनता है। कभी साथ में दोस्त होते हैं कभी परिवार। मेरे लिए ये नॉर्मल है। 
Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका और निक दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। इस कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इस बार न्यूयॉर्क में ही निक के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। 

Bollywood Tadka


 

:

priyanka choprarelationshipnick jonasrelationship

loading...