रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में धमाल मचा चुकी और प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल अपनी तस्वीरों और रिलेशनशिप के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। वह हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचने वाली दिव्या ने हाल ही में फिर से कुछ ऐसा ही किया है।
11 Aug, 2019 12:34 PMमुंबई: रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में धमाल मचा चुकी और प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल अपनी तस्वीरों और रिलेशनशिप के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। वह हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचने वाली दिव्या ने हाल ही में फिर से कुछ ऐसा ही किया है।
दिव्या ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए इंटरनेट पर धमाल मचाया है। इस फोटोशूट में वह विदेशी छोरे के साथ के साथ हाॅट पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में दिव्या बिकिनी और ब्लू शर्ट कैरी किए दिख रही हैं।
उनका ये स्टाइल यूनीक है। मिनिमल मेकअप और खुले बाल दिव्या के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। दिव्या का यह बिकनी लुक अब वायरल होरहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
कौन है ये विदेशी लड़का
दिव्या की लेटेस्ट तस्वीरों में जो लड़का दिख रहा है वह कोई और नहीं बल्कि Bobby Newberry है। Bobby Newberry के एक म्यूजिक वीडियो के जरिए ही दिव्या को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिला था। दिव्या Bobby Newberry के नए म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इस वीडियो के जरिए दिव्या ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी थी।
काम की बात करें तो दिव्या जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में दिव्या बोल्ड अदाओं के साथ-साथ अपनी चुलबुली अदाएं भी दिखाएंगी। इस सीरीज में वह वरुण सूद के साथ दिखेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि रियल लाइफ में भी वह वरुण सूद को डेट कर रही हैं।