फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिवंगत एक्टर मनमोहन की पत्नी और प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन की मां कांता मनमोहन का निधन हो गया है। कांता ने 9 अक्तूबर की शाम को दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार के मुख्य सदस्य के निधन से नितिन मनमोहन के घऱ में मातम छा गया है।
10 Oct, 2021 03:36 PMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिवंगत एक्टर मनमोहन की पत्नी और प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन की मां कांता मनमोहन का निधन हो गया है। कांता ने 9 अक्तूबर की शाम को दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार के मुख्य सदस्य के निधन से नितिन मनमोहन के घऱ में मातम छा गया है।
बता दें, कांता मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन की पत्नी थीं। मनमोहन ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'शहीद', 'मोहब्बत जिंदगी है' जैसी फिल्में शामिल हैं। दिवंगत मनमोहन के बेटे नितिन फिल्मी दुनिया के मशहूर प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 'बोल राधा बोल', 'लाडला', 'दीवानगी', 'भूत' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों के लिए काम किया है।