main page

निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप

Updated 10 February, 2022 10:03:34 AM

एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर से कानूनी विवादों में घिर गए हैं। फिल्म प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक्टरके खिलाफ उन्हें गाली देने, बदतमीजी करने, धमकाने और हमला करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं आदित्य पंचोली ने भी सैम के खिलाफ क्रॉस कंप्लेंट दायर की है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर से कानूनी विवादों में घिर गए हैं। फिल्म प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक्टरके खिलाफ उन्हें गाली देने, बदतमीजी करने, धमकाने और हमला करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं आदित्य पंचोली ने भी सैम के खिलाफ क्रॉस कंप्लेंट दायर की है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।


 
सैम फर्नांडिस ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाते हुए आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली उन्हें परेशान कर रहे हैं, धमका रहे हैं और एक होटल में उनके साथ मारपीट भी की है। वहीं आदित्य पंचोली ने भी सैम फर्नांडिस के खिलाफ क्रॉस कंप्लेंट की हैl

 

खबरों के अनुसार आदित्य पंचोली सैम फर्नांडिस पर दबाव डाल रहे हैं कि वह उनके बेटे सूरज पंचोली को अपनी आगामी फिल्म हवा सिंह में लें। दरअसल 2019 में सैम फर्नांडिस ने सूरज पंचोली को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने 12 दिन की शूटिंग भी की, लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब निर्माता सूरज पंचोली को लेकर फिल्म नहीं बनाना चाहते। निर्माता ने इस बारे में आदित्य पंचोली को बता दिया है। हालांकि उन्होंने सैम पर सूरज को फिल्म में रखने का दवाब डाला। इसी बात को लेकर अब दोनों के बीच विवाद बढ़ गया है।

 

बता दें, इससे पहले भी आदित्य पंचोली खूब विवादों में रहे हैं। उनका कंगना रनौत के साथ विवाद चल रहा है। उनपर कई अन्य लोगों से भी मारपीट करने का आरोप है।
 

Content Writer: suman prajapati

ProducerSam FernandesfilescomplaintAditya PancholiallegingassaultBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...