साल 2020 का एक्सीपीरियंस ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कई स्टार्स ने शादी कर ली तो किसी के घऱ में बच्चे की किलकारियां गूंजीं। इसी बीच एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के घर डबल खुशियां आईं। पूजा ने लॉकडाउन के समय में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से शादी की थी। वहीं पिछले महीने क्यूट बेटे को जन्म दिया था।
01 Dec, 2020 10:45 AMबॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 का एक्सीपीरियंस ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कई स्टार्स ने शादी कर ली तो किसी के घऱ में बच्चे की किलकारियां गूंजीं। इसी बीच एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के घर डबल खुशियां आईं। पूजा ने लॉकडाउन के समय में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से शादी की थी। वहीं पिछले महीने क्यूट बेटे को जन्म दिया था। हाल ही में कपल ने अपने 2 महीने के बेटे का नामकरण किया है और इस मौके की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा कोरोना महामारी के चलते अपने बेटे का ग्रैंड नामकरण संस्कार नहीं पाए। अब जब उनका बेटा 2 महीने का हो गया है और इसी उपलक्ष्य में पूजा और कुणा ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों और फ्रेंड्स को इन्वाइट किया।
पूजा बनर्जी और कुणाल ने अपने पहले बच्चे के नामकरण के मौके को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ने अपने लाडले की नामकरण की पूजा किस अंदाज में की। कपल के करीबी और फैंस उन्हें इस अवसर की खूब शुभकामानाएं दे रहे हैं।
बात दें पूजा और कुणाल इस साल 15 अप्रैल शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी करने के बाद दोनों ने इस बात का खुलासा किया था और कुछ दिन बाद ही पूजा ने बताया जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी के दो महीने बाद ही पूजा ने बेटे को जन्म दिया ।