main page

सुपुर्द-ए-खाक पुनीत राजकुमार: मां-पापा के बगल में हमेशा के लिए सोया गया सुपरस्टार, पिता का शव देख निकल गई बेटियों की चीख

Updated 31 October, 2021 11:36:42 AM

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते दिन अचानक निधन हो गया। एक सुपरस्टार का महज 46 साल की उम्र में यूं चले जाना हर किसी की आंखों में आसूं दे गया। पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक की वजह से हुआ जिसकी वजह से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री हिल उठी। कन्नड़ सुपरस्टार के अंतिम दर्शन के लिए पूरा साउथ सिनेमा उमड़ा।  वहींं अब पूरे राज्कीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मुंबई: साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते दिन अचानक निधन हो गया। एक सुपरस्टार का महज 46 साल की उम्र में यूं चले जाना हर किसी की आंखों में आसूं दे गया। पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक की वजह से हुआ जिसकी वजह से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री हिल उठी।  

Bollywood Tadka

कन्नड़ सुपरस्टार के अंतिम दर्शन के लिए पूरा साउथ सिनेमा उमड़ा।  वहींं अब पूरे राज्कीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Bollywood Tadka

वैसे तो अंतिम संस्कार शनिवार को ही किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता तब तक अमेरीका से भारत पहुंच नहीं पाईं थीं  इसलिए उन्हें रविवार सुबह परिजनों की मौदूजगी में बैंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो  में दफनाया गया। एक्टर को उनकी मां पर्वतम्मा राजकुमार और पिता राजकुमार के बगल में दफनाया गया।

Bollywood Tadka

पिता का शव देख चीख पड़ी बेटियां

अंतिम संस्कार के दौरान पुनीत राजकुमार की पत्नी और बेटियों की हाल बहुत खराब है और उन्हें संभालना हर किसी के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। जैसे ही उनकी बेटी पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची को उनके ना को आंसू थमने का नाम ले रहे थे और ना ही उन्हें संभाल पाना किसी के लिए आसान था।

Bollywood Tadka

अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब थे। 

Bollywood Tadka

पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पहुंचे। फैंस की भीड़ को देखते हुए पुनीत राजुकमार के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह-सुबह ही कांतीरावा स्टेडियम से कांतीरावा स्टूडियो ले जाया गया। उनके शव को फूलों से सजे वाहन में रखकर कांतीरावा स्टूडियो लाया गया। 

Bollywood Tadka

दान की गईं एक्टर की आंखें

पिता की ही तरह पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था।

एक्सरसाइज के बाद हुआ सीने में दर्द

जानकारी के मुताबिक पुनीत दो घंटे से एक्सरसाइज कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आ गई। पुनीत के पिता राजकुमार का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था।

Content Writer: Smita Sharma

Puneeth Rajkumarfuneralstate honoursVanditha RajkumarDrithi RajkumarCM basavaraj bommaiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...