main page

Video:अपनी रिसेप्शन पार्टी में बीवी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, गोद में उठा कर 'कुछ कुछ होता है' गाने पर किया डांस

Updated 13 December, 2020 10:19:52 AM

कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड निधि सिंह के साथ लोनावला में शादी रचाई। उनकी शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। शनिवार को पुनीत ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।

मुंबई: कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड निधि सिंह के साथ लोनावला में शादी रचाई। उनकी शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। शनिवार को पुनीत ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।

Bollywood Tadka

इस पार्टी में पुनीत के इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों ने शिरकत की। हाल ही में पुनीत की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुनीत पत्नी निधि के साथ  'कुछ कुछ होता है' गाने पर रोमांटिक डांस करते दिख रहे है।

Bollywood Tadka

डांस के दौरान निधि शरमा जाती हैं जिसके बाद पुनीत उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं। कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

पुनीत पाठक ने अपने करियर की शुरुआत डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस’ से की थी। इसके बाद पुनीत डांस शो 'झलक दिखला जा’ में कोरियॉग्रफर के तौर पर शामिल हुए। वह 'खतरों के खिलाड़ी' के नौवें सीजन के विनर रह चुके हैं।

 

 

पुनीत ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्‍म 'ABCD: Any Body Can Dance' से डेब्‍यू किया था। पुनीत को आखिरी बार 'स्ट्रीट डांसर 3D' में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ देखा गया था। 

 

 

: Smita Sharma

punit pathakromantic dancewifenidhi moony singhreception partyBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...