main page

पंजाब चुनावः कपिल शर्मा और सुनील शेट्टी ने किया सोनू सूद की बहन का समर्थन, फैंस से की मालविका सूद को जीताने की अपील

Updated 20 February, 2022 11:29:48 AM

20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसकी चलते पंजाब की राजनीति गर्माई हुई ह। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर के समर्थन में वीडियो शेयर किया है।  मालूम हो, मालविका सूद पंजाब विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। उनका समर्थन करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, "मेरी बड़ी बहन मालविका सूद को शुभकामनाएं, जो अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं। मैं चाहता हूं कि दोनों भाई-बहन (सोनू और मालविका) अच्छा काम करते रहें और लोगों की मदद

बॉलीवुड तड़का टीम. 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसकी चलते पंजाब की राजनीति गर्माई हुई ह। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा और मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर के समर्थन में वीडियो शेयर किया है। 

Bollywood Tadka

 

मालूम हो, मालविका सूद पंजाब विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। उनका समर्थन करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, "मेरी बड़ी बहन मालविका सूद को शुभकामनाएं, जो अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं। मैं चाहता हूं कि दोनों भाई-बहन (सोनू और मालविका) अच्छा काम करते रहें और लोगों की मदद करते रहें। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।" 

 

वहीं, एक्टर सुनील शेट्टी ने भी मालविका का सपोर्ट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

 

 

बता दें कि मालविका सूद इसी साल जनवरी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई थीं। बता दें, सोनू सूद की बहन मालविका मोगा निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब चुनाव लड़ेंगी।
 

 

Content Writer: suman prajapati

Punjab ElectionsKapil SharmaSunil ShettysupportSonu SoodsisterMalvika SoodBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...