कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक लाॅकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई है। स्टार्स भी अपने-अपने घरों में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लाॅकडाउन की वजह से स्टार्स सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में वह लगातार फैंस के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर
29 Apr, 2020 09:37 AMमुंबई: कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक लाॅकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई है। स्टार्स भी अपने-अपने घरों में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लाॅकडाउन की वजह से स्टार्स सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में वह लगातार फैंस के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में शहनाज गिल, भारती, ईशा देओल, सरगुन मेहता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे काफी चिल आउट करती दिख रहे हैं। आइए डालते हैं उनकी तस्वीरों पर एक नजर...
ईशा देओल
बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पति भरत तख्तानी के साथ दिख रही हैं। दोनों धूप में चिल करते नजर आ रहे हैं।
भारती सिंह
काॅमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपने बचपन को याद करते हिए एक गेम खेल रहे हैं।
सरगुन मेहता
एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ग्रे कलर के बाथराॅब मे दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया है। हाथ में वाीइन का गिलास थाम वह ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं।
शहनाज कौर गिल
पंजाबी सिंगर और 'बिग बाॅस' 13 की कंटेस्टेंट भी लाॅकडाउन के चलते घर में कैद है। ऐसे में वह लगातार फोटोशूट करवा रही हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेड कलर के प्रिंटिड टाॅप में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से पूरा किया है। फैंस स्टार्स की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वे उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।