एक्टर आर माधवन 25 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनके फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। हालांकि अब माधवन के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। एक्टर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है। आर. माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। घर पर मां को मिलाकर सभी का कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया है। भले ही इन्फेक्शन हमसे दूर हो गया हो, लेकिन हम सभी सावधानी बरत रहे हैं और सभी नियमों का पाल
11 Apr, 2021 03:19 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आर माधवन 25 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनके फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। हालांकि अब माधवन के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। एक्टर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है।
आर. माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। घर पर मां को मिलाकर सभी का कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया है। भले ही इन्फेक्शन हमसे दूर हो गया हो, लेकिन हम सभी सावधानी बरत रहे हैं और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। भगवान का शुक्रिया कि हम सब स्वस्थ और ठीक हैं।'
काम की बात करें तो आर. माधवन की अपकमिंग फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट है। यह फिल्म वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आर. माधवन ही कर रहे हैं।