बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनो पूरी स्टार कास्ट के साथ जमकर अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज़ एक बार फिर से मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते पहुंचे। इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
06 Jun, 2018 11:16 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनो पूरी स्टार कास्ट के साथ जमकर अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज़ एक बार फिर से मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते पहुंचे। इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
प्रमोशन के दौरान सलमान ब्लैक सैन्डो के साथ ब्लू जींस पहने हुए मसल्स दिखाते नज़र आए। उन्होंने स्वैग अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। हमेशा अपने दबंग किरदार को फॉलो करने वाले सलमान का अंदाज काफी निराला लग रहा है।
वहीं जैकलीन ब्लैक और व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनकी अदाएं और हुस्न के जलवे देखते ही बन रहे हैं।
आप भी उनकी हॉट तस्वीरें देखकर आप मदहोश जो जाने वाले हैं। कैमरे के सामने जैकलीन ने मुस्कुराते हुए पोज दिए और मस्ती करती हुई नजर आईं। फिल्म की बात करें तो रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रेस 3’ ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है।
फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह जैसे स्टार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ‘रेस 3’ इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी कड़ी है। वहीं फिल्म को ट्रेलर और गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना है कि फिल्म लोगों के दिलों पर क्या खास जगह बना पाती हैं या नहीं।