फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसे मामले पर सेलेब्स कुछ भी कहने से बचते हैं। हालांकि, हॉलीवुड निर्माता हार्वे वाइनस्टाइन...
21 Nov, 2017 09:43 PMमंबईः फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसे मामले पर सेलेब्स कुछ भी कहने से बचते हैं। हालांकि, हॉलीवुड निर्माता हार्वे वाइनस्टाइन विवाद के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के कई मामले रोशनी में आए। एक के बाद एक केविन स्पेसी, जेम्स टोबैक, ब्रेट रैटनर जैसे कई हॉलीवुड दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लगे। हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी यह मामला उठा।
'करीब करीब सिंगल' एक्टर इरफान खान पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने उनके संघर्षों के दिनों में खुद को मिले समझौतों के प्रस्ताव की बात खुलकर सबके सामने रखी थी। अब एक्ट्रैस राधिका आप्टे का कहना है कि फिल्म जगत में यौन शौषण केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है बल्कि वह कई ऐसे पुरुषों का जानती हैं जो इसका शिकार हुए हैं।
"इस पर बात किए जाने का यह सबसे उचित समय है।" उन्होंने आगे कहा कि, "फिल्म जगत अब बड़ा होता जा रहा है और विभिन्न जगहों से लोग इसका हिस्सा बन रहे हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हमारे पास एक मंच हो।"