main page

पहली पत्नी से तलाक के 6 महीने बाद रोडीज के रघुराम ने इस विदेशी सिंगर के साथ की सगाई

Updated 06 August, 2018 02:07:45 PM

टीवी के चर्चित शो रोडिज के जाने माने चेहरे रघुराम ने 2018 में पत्नी  सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था। वहीं अब तलाक के 6 महीने बाद रघु ने कनाडियन सिंगर नताली डि लुसियो के साथ सगाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे...

मुंबई: टीवी के चर्चित शो रोडिज के जाने माने चेहरे रघुराम ने 2018 में पत्नी  सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था। वहीं अब तलाक के 6 महीने बाद रघु ने कनाडियन सिंगर नताली डि लुसियो के साथ सगाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। 

Bollywood Tadka

बीते द‍िनों सोशल मीडिया पर रघु ने नताली के साथ तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते हुए आई लव यू लिखा था। वहीं नताली भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यार का इजहार करते हुए दिखी हैं।

Bollywood Tadka

दोनों की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे ये खुलासा रघुराम ने नहीं बल्कि दोस्तों ने सगाई की तस्वीरों को शेयर की रघु की सीक्रेट सगाई का खुलासा कर द‍िया है।

Bollywood Tadka

दोनों के रिलेशन को 1 साल हो चुका है। 1 साल साथ रहने की एनिवर्सरी मनाते हुए दोनों ने पहली बार फैंस के साथ अपने रिश्ते को कबूला। जानकारी के मुताबिक नताली और रघुराज 2106 में सॉन्ग ''आंखों ही आंखों में'' के लिए साथ आए थे। तभी से वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 

Bollywood Tadka

बता दें कि रघु कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वह रोडीज और Splitsvilla के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। वहीं सुगंधा ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' और 'तेरे बिन लादेन'' में काम किया है।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

: Neha

raghu ramroadiesnatalie di luccioengaged

loading...