main page

Health Update: ICU से निकलते ही बहन से मिले राहुल रॉय,ब्रेन स्ट्रोक के बाद एक्टर की हालात में सुधार

Updated 07 December, 2020 03:28:26 PM

''आशिकी'' फेम एक्टर राहुल रॉय पिछले कुछ समय से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद 52 साल के एक्टर को भर्ती करवाया गया था। वहीं अब धीरे-धीरे राहुल राॅय की तबीयत में सुधार आ रहा है। अब अस्पताल से राहुल की वीडियो और एक तस्वीर सामने आई है।

मुंबई: 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय पिछले कुछ समय से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद 52 साल के एक्टर को भर्ती करवाया गया था। वहीं अब धीरे-धीरे राहुल राॅय की तबीयत में सुधार आ रहा है। अब अस्पताल से राहुल की वीडियो और एक तस्वीर सामने आई है।

Bollywood Tadka

सामने आए वीडियो में राहुल बहन के सपोर्ट के साथ खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में उन्होंने सभी को हैलो करते हुए बोला मैं अब अच्छा हूं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'मैं रिकवर कर रहा हूं।

Bollywood Tadka

मेरे सभी दोस्तों, परिवार और परिवार जैसे मेरे फैंस को मुझपर प्यार बरसाने और मेरे लिए प्रार्थना करने के धन्यवाद। मैं जल्द लौटूंगा। आप सबको प्यार- राहुल रॉय।' इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो अपनी बहन के साथ दिख रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कुछ दिन पहले राहुल कारगिल में अपनी फिल्म एलएसी- लिव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। उस समय कारगिल में  -15 डिग्री तापमान था, माना जा रहा है कि तापमान के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

: Smita Sharma

rahul roysharevideosisterHealth recoveryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...