बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राहुल ने वर्ष 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। राहुए रॉय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। हर प्यार करने वाला शक्स इस फिल्म को पंसद करता है। आशिकी फिल्म से ही राहुल रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में काम कर राहुल रातोंरात स्टार बन गए...
22 Jul, 2019 02:11 AMमुंबईः बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राहुल ने वर्ष 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से फिल्म जगत में तहलका मचा दिया था। राहुए रॉय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। हर प्यार करने वाला शक्स इस फिल्म को पंसद करता है। आशिकी फिल्म से ही राहुल रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म में काम कर राहुल रातोंरात स्टार बन गए थे।
बता दें फिल्म आशिकी के बाद राहुल रॉय ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन खास सफल नहीं रहे। राहुल जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। राहुल, डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म ‘आगरा' कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ और भी एक्टर्स होंगे। इस फिल्म की शूटिंग आगरा में और उसके आसपास होगी।