main page

राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा संग सेलिब्रेट की होली, सोशल मीडिया पर छाईं कपल की रोमांटिक तस्वीरें

Updated 29 March, 2021 11:57:20 AM

होली का त्योहार आज पूरे देश में सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्टार्स इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। ''बिग बॉस 14'' रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य भी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ होली मना रहे हैं और काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। राहुल ने होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और शुभकामनाएं दी हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

मुंबई. होली का त्योहार आज पूरे देश में सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्टार्स इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। 'बिग बॉस 14' रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य भी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ होली मना रहे हैं और काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। राहुल ने होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और शुभकामनाएं दी हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में राहुल और दिशा व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों की गालों पर रंग लगा हुआ है और एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों सेल्फी ले रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के गले लगे हुए हैं। एक अन्य में राहुल दिशा को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरें शेयर करते हुए राहुल ने लिखा- 'आप सभी को मेरी तरफ से और मेरी वाली की तरफ से होली की शुभकामनाएं। घर पर रहें और सुरक्ष‍ित रहें।

Bollywood Tadka

अपने परिवार के साथ होली मनाएं और मिठाई खाना न भूलें।' फैंस को कपल का ये रोमांटिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Bollywood Tadka
बता दें राहुल और दिशा जल्‍द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन दोनों के परिवार तैयारियों में जुटे हुए है। राहुल ने बिग बॉस के घर में दिशा को प्रपोज किया था। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rahul vaidyacelebrateholigirlfriend disha parmarBollywood NewsBollywood News and GossipTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...