''बिग बॉस 14'' रनर अप और सिंगर राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ मुंबई से दूर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों चॉपर से रवाना हुए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में वेकेशन से राहुल और दिशा का एक वीडियो सामने आया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
01 Mar, 2021 05:01 PMमुंबई. 'बिग बॉस 14' रनर अप और सिंगर राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ मुंबई से दूर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों चॉपर से रवाना हुए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में वेकेशन से राहुल और दिशा का एक वीडियो सामने आया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में राहुल और दिशा क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल ने प्रिंटेड टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ है। वहीं दिशा ब्लैट टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में दिखाई दे रही है। साथ में दिशा ने स्लीपर पहने हुए हैं।
ओपन हेयर्स से दिशा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। राहुल बॉलिंग करा रहे हैं और दिशा बैटिंग कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा- 'नया विराट कोहली तैयार हो रहा है।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें राहुल ने 'बिग बॉस 14' के घर के अंदर ही दिशा के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। इस पर दिशा ने हामी भर दी थी। दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते से खुश हैं। दोनों के परिवार शादी को लेकर भी आपस में बातचीत कर चुके हैं।