''बिग बॉस 14'' रनरअप राहुल वैद्य इन दिनों गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते है। हाल ही में राहुल ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
23 Apr, 2021 04:23 PMमुंबई. 'बिग बॉस 14' रनरअप राहुल वैद्य इन दिनों गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते है। हाल ही में राहुल ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में राहुल और दिशा 'माधन्या' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। दिशा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से दिशा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं राहुल प्रिंटेड टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। राहुल वीडियो के अंत में प्यार से दिशा का माथा चूमते हैं। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा-रियल के साथ रील तक। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें राहुल और दिशा का सॉन्ग 'माधन्या' हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। राहुल ने 'बिग बॉस 14' के घर में दिशा को शादी के लिए प्रपोज कर किया था। जिसे दिशा ने स्वीकार कर लिया था। अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।