एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल पॉर्नोग्राफी मामले में नाम सामने आने के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। इस मामले में उन्हें कुछ दिनों तक जेल की सजा काटनी पड़ी थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद 21 सितंबर को वह जमानत पर रिहा हो गए थे। आज राज कुंद्रा को जमानत पर रिहा हुए पूरा एक स
21 Sep, 2022 04:46 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल पॉर्नोग्राफी मामले में नाम सामने आने के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। इस मामले में उन्हें कुछ दिनों तक जेल की सजा काटनी पड़ी थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद 21 सितंबर को वह जमानत पर रिहा हो गए थे। आज राज कुंद्रा को जमानत पर रिहा हुए पूरा एक साल हो गया है। एक साल तक इस मामले में अपनी चुप्पी साधे राज कुंद्रा ने आज जुबान खोल दी है और सोशल मीडिया पर सबके सामने अपनी बात रखी है।
राज कुंद्रा ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा है- अगर आपको पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहें। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आर्थर रोड जेल से बाहर निकले आज एक साल हो गए। सही समय आने पर न्याय जरूर मिलेगा। सच्चाई जल्दी सामने आएगी। शुभचिंतकों को धन्यवाद। मुझे ट्रोल करने वालों को भी धन्यवाद जिनकी वजह से मैं इतना मजबूत बन सका।'
बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने खुद को निर्दोष बताया था। उनके मुताबिक उन्हें इस केस में जबरदस्ती फंसाया गया है और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।