बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को पोर्न वीडियोज बनाने के रैकेट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो बड़े अपडेट सामने आए है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस पर चर्चा होती है। इस
20 Jul, 2021 12:56 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को पोर्न वीडियोज बनाने के रैकेट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो बड़े अपडेट सामने आए है।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक, राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस पर चर्चा होती है। इस व्हाट्सग्रुप का नाम 'H' अकाउंट है जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे।
ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के बिजनेस में शामिल थे। जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ
इसके अलावा खबरें हैं कि पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।
सोमवार की रात करीब 9 बजे राज कुंद्रा क्राइम ब्रांच के दफ्तर भायखला पहुंचे, वहां पुलिस ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की और फिर कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया।
तड़के 4 बजे पुलिस उन्हें लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर से मेडिकल टेस्ट के लिए जेजे अस्पताल ले गई। आज राज की कोर्ट में पेशी होगी। इसके बाद ही तय होगा कि राज जेल जाएंगे या उन्हें जमानत मिल जाएगी।
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया।