शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा साल 2021 में खूब सुर्खियों में रहे थे। शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी के पति राज पर फ्रॉड और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले की चिंगारी एक बार फिर भड़की है। शर्लिन ने जो इल्जाम लगाए थे उनकी पोल-पट्टी राज कुंद्रा ने अब सोशल मीडिया पर खोली है और उन्हें समाज के लिए खतरा बताया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी बात कही है।
09 Nov, 2022 04:36 PMबॉलीवुड तड़का टीम. शर्लिन चोपड़ा और राज कुंद्रा साल 2021 में खूब सुर्खियों में रहे थे। शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी के पति राज पर फ्रॉड और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले की चिंगारी एक बार फिर भड़की है। शर्लिन ने जो इल्जाम लगाए थे उनकी पोल-पट्टी राज कुंद्रा ने अब सोशल मीडिया पर खोली है और उन्हें समाज के लिए खतरा बताया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की भी बात कही है।
दरअसल, राज कुंद्रा ने हाल ही में शर्लिन चोपड़ा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। साथ ही महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग किया था। उन्होंने लिखा था- कुछ लोगों की भौंकने की आदत होती है और कुछ को उंगली करना अच्छा लगता है। उन भौंकते हुए लोगों की असलियत जल्द सामने आएगी। अब इसी पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए बताया कि उन्होंने शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो देखा है, जो कि ओनलीफैन्स पर रिलीज किया है। उन्होंने आगे मुंबई पुलिस से सवाल भी किया कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन की शिकायत पर कैसे केस दर्ज कर लिया।
इसी बात का जवाब देते हुए अब राज कुंद्रा ने ट्वीट में लिखा- यही मेरा प्वाइंट है कि अपने X रेट कंटेट किले जिसे उन्होंने खुद मोनेटाइज करवाया क्यों किसी और पर इल्जाम डाल रही हैं। वो अश्लीलता और महिला अधिकारों पर बात करती है और दूसरी और इस तरह की गंदगी पैदा करती है। वो जल्द ही गिरफ्तार होगी। वह समाज के लिए एक खतरा है।
बता दें कि अक्टूबर 2021 में शर्लिन चोपड़ा ने फ्रॉड और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। साथ ही 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा से उनका कॉन्ट्रैक्ट था।