main page

गिरफ्तारी: आज कोर्ट में पेश होंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, देर रात जेजे हाॅस्पिटल में हुआ मेडिकल

Updated 20 July, 2021 07:55:10 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।  राज कुंद्रा की 11 बजे के करीब गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच में ही रखा गया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में आज यानि मंगलवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होनी है। अब यह कोर्ट तय करेगा कि राज कुंद्रा को कितने दिनों की रिमांड पर भेजना है या उन्हें जमानत देनी है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।  राज कुंद्रा की 11 बजे के करीब गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच में ही रखा गया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में आज यानि मंगलवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होनी है। अब यह कोर्ट तय करेगा कि राज कुंद्रा को कितने दिनों की रिमांड पर भेजना है या उन्हें जमानत देनी है। 

Bollywood Tadka

देर रात जेजे अस्पताल में हुआ मेडिकल

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वह करीब चार घंटों तक मुंबई क्राइम ब्रांच में रहे। इसके बाद देर रात लगभग तीन बजे राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच से निकालकर मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल हुआ।

Bollywood Tadka

जेजे अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को साढ़े 4 बजे मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर ले गई। इसके बाद से राज कुंद्रा मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में ही हैं।

Bollywood Tadka

मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज कुंद्रा ने इस इंडस्ट्री (अश्लील फिल्मों की इंडस्ट्री) में करीब 8 से 10 करोड़ रुपए लगाए थे। राज कुंद्रा और ब्रिटेन में रहने वाले उनके भाई ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम है केनरिन. वीडियो भारत में शूट किए गए और फिर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिए  केनरिन के लिए ब्रिटेन ट्रांसफर किया जाता था।

Bollywood Tadka

वहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी लीगल टीम भी काम पर लग गई. राज कुंद्रा की लीगल टीम भी देर रात क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची। कुंद्रा की लीगल टीम की यही कोशिश होगी कि वह राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को अनुचित करार देते हुए जमानत की मांग करें। फिलहाल, यह देखना होगा कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला लेता है। 

Content Writer: Smita Sharma

Shilpa shettyraj kundraabuse content CaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...