एक्टर रजत बेदी हाल ही में कार दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। एक्टर के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया था और फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच रजत ने मृतक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की है। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए ''कोई ... मिल गया'' एक्टर ने कहा कि इसमें उनकी गलती भी नहीं थी। उसकी दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने पीड़ित की मौत के तुरंत बाद सभी खर्चों के साथ-साथ अंतिम
19 Sep, 2021 10:39 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रजत बेदी हाल ही में कार दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। एक्टर के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया था और फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच रजत ने मृतक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए 'कोई ... मिल गया' एक्टर ने कहा कि इसमें उनकी गलती भी नहीं थी। उसकी दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने पीड़ित की मौत के तुरंत बाद सभी खर्चों के साथ-साथ अंतिम संस्कार के खर्च उठाने का फैसला किया और अब ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं।
पुलिस द्वारा अपनी जांच पूरी करने की प्रतीक्षा करते हुए रजत ने कहा कि वह पहले ही पीड़ित की पत्नी को नौकरी दे चुके है और उनकी बेटियों के नाम पर कुछ एफडी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बता दें, रजत बेदी के साथ वो हादसा डीएन नगर मेट्रो के पास सीतला देवी मंदिर के पास हुआ था। रजत शाम को अपने घर जा रहे थे कि पीड़ित राजेश बौध से एक्टर की कार की टक्कर हो गई और राजेश बुरी तरह घायल हो गए थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसका निधन हो गया था। ऐसे में रजत ने उनके परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है।