main page

राहगीर को टक्कर मारने वाले केस पर राज बेदी के मैनेजर का बयान-'शख्स नशे में था,खुद आया सामने'

Updated 08 September, 2021 09:18:18 AM

फिल्म ‘कोई मिल गया’ एक्टर रजत बेदी के खिलाफ हाल ही में अंधेरी (वेस्ट) में कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और अपनी कार से एक शख्स को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ था। पीड़ित की पहचान 39 वर्षीय राजेश दूत के रूप में हुई है। कूपर अस्पताल में

मुंबई: फिल्म ‘कोई मिल गया’ एक्टर रजत बेदी के खिलाफ हाल ही में अंधेरी (वेस्ट) में कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और अपनी कार से एक शख्स को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ था। पीड़ित की पहचान 39 वर्षीय राजेश दूत के रूप में हुई है। कूपर अस्पताल में राजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। रदत बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338 और एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत तेज और लापरवाही से वाहन चलाने से गंभीर चोट लगने का मामला दर्ज किया गया है।

Bollywood Tadka

वहीं अब इस बारे में रजत के बिजनेस मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा-'वह शख्स नशे में था और अचानक कहीं से सामने आ गया। रजत जल्दबाजी में गाड़ी नहीं चला रहे थे। वह तुरंत उसे कूपर अस्पताल ले गए और उनका इलाज कराया।

Bollywood Tadka

कल रात उन्हें खून नहीं मिल रहा था इसलिए रजत ने उसका भी इंतजाम किया और 12:30-1 बजे तक हाॅस्पिटल में रहे। रजत का दोस्त अभी अस्पताल में है जो दवा और इलाज की देखभाल कर रहा है। उन्होंने खुद पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी।' वहीं जब बिजनेस मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी से एफआईआर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-'मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है। हम वह सब कुछ करेंगे जो आवश्यक है।'

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मिलिंद ने कहा-'रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। जो डॉक्टर शख्स का इलाज कर रहे हैं उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी कंडिशन काफी क्रिटिकल है और उन्हें सिर पर चोट लगी है। वह आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें खून की जरूरत है।'

Bollywood Tadka

रजत बेदी राज बेदी ने 'कोई मिल गया','रक्त','खामोश... खौफ की रात', 'रॉकी-दी रिबल' समेत लगभग 40 फिल्मों में काम किया है। वह 'जानी दुश्मन' में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।

Content Writer: Smita Sharma

Rajat BedicaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...