main page

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा के बाद रजनीकांत की प्रतिक्रिया, धन्यवाद के साथ फैंस को समर्पित किया अवॉर्ड

Updated 01 April, 2021 04:27:22 PM

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। एक्टर को 3 मई को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एक्टर की इस बड़ी सफलता पर उनके फैंस को नाज़ है। फैंस से लेकर अभिनेता और नेता उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाईयां दे रहे हैं। अब हाल ही में दिग्गज एक्टर ने भी ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा- ‘‘भारत सरकार, आदरणीय और प्रिय नरेंद्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और ज्यूरी को मेरा

बॉलीवुड तड़का टीम. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। एक्टर को 3 मई को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एक्टर की इस बड़ी सफलता पर उनके फैंस को नाज़ है। फैंस से लेकर अभिनेता और नेता उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाईयां दे रहे हैं। अब हाल ही में दिग्गज एक्टर ने भी ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

Bollywood Tadka


रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा- ‘‘भारत सरकार, आदरणीय और प्रिय नरेंद्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और ज्यूरी को मेरा दिल से धन्यवाद कि मुझे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसे मैं ईमानदारी से उन सभी को समर्पित करता हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। सर्वशक्तिमान को धन्यवाद: रजनीकांत’
बता दें रजनीकांत को  दादा साहेब फाल्के से सम्मानित करने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ें ही खास अंदाज में उन्हें बधाई दी।


बता दें, रजनीकांत आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत घर-घर में लोकप्रिय हुए थे।

Bollywood Tadka

 

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बालचंद्र की फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से उन्हें फिल्मों में एंट्री मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया और फैंस का दिल भी जीता।

 
 

Content Writer: suman prajapati

RajinikanthrespondannouncementDadasaheb Phalke AwardBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...