सुपरस्टार रजनीकांत ने धमाकेदार कमबैक किया है। उनकी आखिरी रिलीज ''पेट्टा'' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पाई। उनकी पिछली फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ''दरबार'' से उम्मीद है कि वह इसकी भरपाई करेगी।
08 Nov, 2019 07:32 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। सुपरस्टार रजनीकांत ने धमाकेदार कमबैक किया है। उनकी आखिरी रिलीज 'पेट्टा' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पाई। उनकी पिछली फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'दरबार' से उम्मीद है कि वह इसकी भरपाई करेगी। 'दरबार' का मोशन पोस्टर कल शाम रिलीज किया गया था।
एक्टर की भारत भर में पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए फिल्म को मल्टीपल लैंग्वेज में बनाया जा रहा है।
सुपरस्टार मोहन लाल , कमल हासन, सलमान खान और महेश बाबू ने फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च किया है। 'दरबार' मोशन पोस्टर का रिएक्शन शानदार रहा है। मोशन पोस्टर देखने वालों का कहना है कि रजनी अपने ट्रेडमार्क लुक में वापस आ गए हैं।
अब हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि पोस्टर के अलावा फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है।
दरबार के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस है और रजनी फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस, फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में नयनतारा, निवेथा थॉमस, सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।