सुपरस्टार रजनीकांत बहुत जल्द राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की अधिकारिक घोषणा सुपरस्टार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है। इस खबर के बाद उनके फैंस यहां तक कि पॉलिटिक्ल पार्टीज में भी उनकी राजनीति पार्टी को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।
05 Dec, 2020 02:11 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार रजनीकांत बहुत जल्द राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की अधिकारिक घोषणा सुपरस्टार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है। इस खबर के बाद उनके फैंस यहां तक कि पॉलिटिक्ल पार्टीज में भी उनकी राजनीति पार्टी को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।

लेकिन ये बता दें रजनीकांत इस साल में नहीं बल्कि अगले साल जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च करेंगे, जिसके संबंध में ऐलान 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा, 'राजनीतिक पार्टी जनवरी में लॉन्च होगी। इसके संबंध में घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।'
इसी मुद्दे पर रजनीकांत ने तीन दिन पहले अपने संगठन रजनीक मक्कल मंदरम (RMM) के जिला सचिवों की एक बैठक बुलाई थी और कहा था कि वो जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में जानकारी देंगे।
मालूम हो तो एक्टर ने 31 दिसंबर 2017 को अपने फैंस के बीच राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने अब तक आधिकारिक तौर राजनीति में एंट्री नहीं ली है।

रजनीकांत के अनुसार आध्यात्मिक राजनीति ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति है जो सुशासन प्रदान करने के लिए जाति और धर्म की बाधाओं को पार करती है। अगर तमिलनाडु में ‘आध्यात्मिक राजनीति’ के साथ-साथ ‘सब कुछ बदलने’ का राजनीतिक मंत्र काम कर जाता है तो रजनीकांत अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन उर्फ एमजीआर और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के बाद राज्य में तीसरे स्टार बन जाएंगे।