फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या का निधन गुरुवार सुबह मुंबई में हुआ। 90 के दशक से लेकर अभी तक सलमान खान के साथ मिलकर उन्होंने कई सुपरहिट दी हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।
22 Feb, 2019 11:28 AMमुंबई: फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या का निधन गुरुवार सुबह मुंबई में हुआ। 90 के दशक से लेकर अभी तक सलमान खान के साथ मिलकर उन्होंने कई सुपरहिट दी हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।
हाल ही में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर राजकुमार बड़जात्या के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उनके जाने पर शोक व्यक्त किया। सोनम ने लिखा-'RIP Sir, इतने दयालु और उत्साहवर्धक होने के लिए धन्यवाद। मैं लकी हूं कि राजश्री परिवार का हिस्सा हूं।
बता दें कि राजकुमार बड़जात्या, दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता थे। उन्होंने हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह और प्रेम रतन धन पायो जैसे कई पारिवारिक ड्रामा फिल्मों में एक है। उनकी यह फिल्में राजश्री प्रोडक्शन बनी थीं।