बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर #metoo ने जोर पकड़ लिया है। इस कैंपन के तहत बीते साल कई दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लगे। अब हाल ही में इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम राजकुमार हिरानी का सामने आया है।
13 Jan, 2019 06:11 PMमुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर #metoo ने जोर पकड़ लिया है। इस कैंपन के तहत बीते साल कई दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लगे। अब हाल ही में इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम राजकुमार हिरानी का सामने आया है। हिरानी पर आरोप लगाने वाली महिला रणबीर कपूर स्टारर "संजू" में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। हिरानी की इमेज बेहद क्लीन मानी जाती है।
जैसे ही हिरानी को लेकर ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- संजय दत्त की बायोपिक में उनकी क्लीन इमेज दिखाने वाले हिरानी की इमेज बायोपिक बनाकर कौन क्लीन करेगा। टि्वटर पर रोशन राय नामक एक यूजर ने लिखा-"सबसे क्लीन इमेज वाले हिरानी अब खुद बदनाम हो रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा-"राजकुमार हिरानी को खुद ही अपनी लाइफ और इन आरोपों पर बायोपिक बनाना चाहिए।"
एक यूजर ने लिखा-"शक्ति कपूर, राजकुमार हिरानी की बायोपिक में अच्छी भूमिका कर सकते हैं।" वहीं एक यूजर ने लिखा-#MeToo के ज्यादातर मामले सुनने में आए लेकिन इस खबर ने मेरा दिल तोड़ दिया। # राजकुमार हिरान ... क्या कोई हीरो नहीं बचा?
बता दें कि हफिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है- आरोप लगाने वाली महिला ने संजू के को-प्रोड्यूसर रहे विधु विनोद चोपड़ा को मेल भी किया है। उन्होंने चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा, स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी, विधु की बहन और निर्देशक शेली चोपड़ा को भी इस मेल में मार्क किया गया है।
खबरों के मुताबिक हिरानी ने अपने वकील के माध्यम से आरोपों का खंडन किया है। उनके वकील ने कहा है कि यह सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। ये जानबूझकर उनकी इमेज खराब करने केलिए लगाए गए हैं।