बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर #metoo की चर्चा शुरु हो गई है। बीते दिन ही बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगे।
14 Jan, 2019 03:43 PMमुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर #metoo की चर्चा शुरु हो गई है। बीते दिन ही बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगे। हिरानी पर आरोप लगाने वाली महिला रणबीर कपूर स्टारर "संजू" में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला के साथ लगातार 6 महीने तक राजकुमार हिरानी ने अभद्रता की।
बाॅलीवुड एक्टर आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाने वाली विंता नंदा ने भी हिरानी मामले के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मीटू में एक नया नाम सामने आया है। यह बहुत ही परेशान करने वाला है। समझ नहीं आ रहा कि लड़कियां अब किस पर भरोसा करें। अब यह सब नहीं सहन होता है।"
सदमे में दीया मिर्जा
हाल ही में हिरानी के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने हाल ही में इस पर हैरानी जताई है। एक वेबसाइट से बात करते हुए दिया ने कहा कि मैं हिरानी सर को पिछले पंद्रह साल से जानती हूं। मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के तौर पर जानती हूं। उन पर लगे आरोपों की खबर से मैं हिल गई हूं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। बता दें दिया ने फिल्म संजू में मान्यता दत्त का किरदार निभाया था।