main page

B'Day SPL: खुद को किसी भी रंग- रूप में ढालने में एक्सपर्ट हैं राजकुमार राव

Updated 31 August, 2019 07:58:28 PM

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव का आज बर्थडे है। आज वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। बॉलीवुड जगत को राजकुमार के रूप में टैलेंट का भंडार मिला है, जिसके फैंस दीवाने है। राजकुमार वो एक्टर हैं, जो अपने किरदार को निभाते नहीं जीते हैं।

मुंबईः बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव का आज बर्थडे है। आज वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। बॉलीवुड जगत को राजकुमार के रूप में टैलेंट का भंडार मिला है, जिसके फैंस दीवाने है। राजकुमार वो एक्टर हैं, जो अपने किरदार को निभाते नहीं जीते हैं।
Bollywood Tadka
बता दें राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं और इन किरदारों के लिए अलग-अलग लुक को आजमाया है। राजकुमार राव ने अपने लुक्स से साबित किया है कि वे किसी भी रंग और रूप में ढलने में माहिर हैं। राजकुमार अपनी फिल्म के हिसाब से अपने लुक को काफी अच्छे तरीके से ढाल लेते हैं।
Bollywood Tadka
राजकुमार की सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि फिल्म राब्ता में राजकुमार ने एक 324 साल के बूढ़े आदमी का रोल किया था। जब उनका ये लुक सामने आया तो किसी को भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ था। इस तस्वीर को देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि ये राजकुमार राव हैं।
Bollywood Tadka
राजकुमार ने करियर की शुरुआत में काफी मेहनत और स्ट्रगल का सामना किया। इसके बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले राजकुमार राव बॉलीवुड में हर किसी के चहेते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन पर आज हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है और उनके टैलेंट की तारीफ कर रहा है।
Bollywood Tadka
राजकुमार के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा।
Bollywood Tadka
पत्रलेखा ने राजकुमार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे कीमती और मेरे प्यारे राजकुमार राव। मेरे लिए बहुत मुश्किल है अपनी फीलिंग्स को शब्दों में बयान करना। मैं और कुछ तो नहीं पर तुम्हारे लिए अच्छी लाइफ, शांति और ग्रोथ चाहती हूं।

: Pawan Insha

rajkumar raorajkumar rao bdayrajkumar rao bday specialbollywoodbollywood hindi newsbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood top new

loading...