बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों बहुत जल्द ‘रूह-अफजा'' में एक साथ नज़र आने वाले हैं। डर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है। इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी...
13 Jul, 2019 11:48 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों बहुत जल्द ‘रूह-अफजा' में एक साथ नज़र आने वाले हैं। डर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है। इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी थी।
बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह पहली फिल्म है। उसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं।
जाह्नवी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘जाह्नवी अद्भूत हैं। वह ईमानदार और मेहनती एक्ट्रेस हैं।''
जानकारी के लिए बता दें दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म गीत गाने वाले एक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुल्हन को सुला देता है ताकि वह दुल्हन को अपना बना ले।