main page

राजकुमार राव ने खास अंदाज में पत्रलेखा को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर पत्नी पर यूं लुटाया प्यार

Updated 20 February, 2022 09:23:36 PM

एक्टर राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी की थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्टर ने तस्वीर शेयर कर खास मैसेज लिखा है।

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी की थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्टर ने तस्वीर शेयर कर खास मैसेज लिखा है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में राजकुमार कलरफुल स्वेटर में नजर आ रहे हैं। वहीं पत्रलेखा प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा- 'हैप्पी बर्थ डे पत्रलेखा आई लव यू'। फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और बर्थडे विश कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो हाल ही में राजकुमार की फिल्म 'बधाई दो' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्टर के साथ भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है। इस फिल्म के लिए राजकुमार ने गजब बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन किया है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rajkumar raowishedbirthdaywife patralekhaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...