main page

FIRST LOOK: इस दंगल गर्ल संग रोमांस करते नजर आए राजकुमार राव

Updated 18 January, 2019 05:35:21 PM

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्म ''स्त्री'' की सफलता के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। हालांकि फिल्म का अभी नाम सामने नहीं आया है। हाल ही में इस फिल्म से राजुकमार और फातिमा सना शेख का पहला लुक रिलीज किया गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में हो रही है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' की सफलता के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। हालांकि फिल्म का अभी नाम सामने नहीं आया है। हाल ही में इस फिल्म से राजुकमार और फातिमा सना शेख का पहला लुक रिलीज किया गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में हो रही है। 

Bollywood Tadka,  राजकुमार राव इमेज, फातिमा सना शेख इमेज, दंगल गर्ल इमेज, फर्स्ट लुक इमेज,

राजकुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बहुत जल्दी सामने आएंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक। पोस्टर में फातिमा साड़ी पहने हुए नदी के किनारे खड़ी हुई नजर आ रही हैं वहीं, राजकुमार उनके पास खड़े हुए पोज देते हुए नजर आ रहा है। दोनों का लुक 90 के दशक जैसा लग रहा है। पोस्टर में दोनों का ही चेहरा नहीं दिखाया गया है। 

 

बता दें कि फिल्म में राजकुमार और फातिमा के अलावा अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आएंगे। राजकुमार की इस फिल्म का नाम और रिलीजिंग तारीख अभी तय नहीं हुई है। 

: Neha

rajkumar rao hindi newsfatima sana shaikh hindi newsfirst looktwitterBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...