बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। फिलहाल, ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं। हालांकि, पूरी तरह से ठीक होने में अभी उन्हें थोड़ा समय लगेगा। यहां वो अभी करीब एक महीने और रहेंगे।
05 Aug, 2019 01:36 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। फिलहाल, ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं। हालांकि, पूरी तरह से ठीक होने में अभी उन्हें थोड़ा समय लगेगा। यहां वो अभी करीब एक महीने और रहेंगे। न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे ऋषि की सेहत का हाल चाल जानने के लिए स्टार्स अक्सर उनको मिलने पहुंचते हैं, जिनकी तस्वीरें नीतू सिंह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अब ऋषि और उनकी पत्नी नीतू एक्टर राजकुमार राव और उनकी गलफ्रैंड पत्रलेखा से न्यूयॉर्क में मिले। इस खास मुलाकात की तस्वीर को नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
पहली तस्वीर में ऋषि राजकुमार के साथ पोज दे रहे हैं। दोनों व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं। शर्ट के साथ हैट लिए हुए ऋषि काफी कूल दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में नीतू पत्रलेखा, ऋषि और राजकुमार के साथ सेल्फी ले रही हैं।
ऋषि के चेहरे पर राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड से मिलने की खुशी साफ झलक रही है। तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- बस चलते चलते वंडरफुल एक्टर राजकुमार के साथ मुलाकात!! पत्रलेखा ने कुछ प्यार भरे शब्दों के साथ मेरा दिन बना दिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
जल्द करेंगे वतन वापसी
ऋषि ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें कैंसर है और वो सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में हैं। उन्हें वहां 9 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। अब वो सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे।
ऋषि फिल्म 'झूठा कहीं का' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीप कांग ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में ऋषि के साथ जिमी शेरगिल, लिलिट दुबे, ओमकार कपूर और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपना इलाज करवाकर जल्द वतन वापसी कर सकते हैं। वो खुद भी इंडस्ट्री में वापसी करने के एक्साइटेड हैं।
बता दें कि राजकुमार फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ काफी खुश रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं। वहीं राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी कंगना रनौत के साथ फिल्म 'जजमेंटल है क्या' रिलीज हुई है।