main page

जाह्नवी कपूर ने 44 करोड़ में राजकुमार राव को बेचा ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट, DEAL से 'धड़क गर्ल' ने कमाया करोड़ों में प्रॉफिट

Updated 30 July, 2022 02:30:11 PM

बाॅलीवुड के टाॅप एक्टर्स में से एक राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीदी है। राजकुमार राव शानदार ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के मालिक बने हैं। इस अपार्टमेंट को एक्टर ने 44 करोड़ में खरीदा है। यह अपार्टमेंट मुंबई के जुहू में है। यह अपार्टमेंट 3456 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। इसकी पर स्क्वेयर फुट कीमत 1.27 लाख  है। यह देश की सबसे महंगी डील्स में से एक है। खास बात है कि इस अपार्टमेंट को उन्होंने एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से खरीदा है क्योंकि वह इस अपार्टमेंट की मालकिन थीं।

मुंबई: बाॅलीवुड के टाॅप एक्टर्स में से एक राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीदी है। राजकुमार राव शानदार ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के मालिक बने हैं। इस अपार्टमेंट को एक्टर ने 44 करोड़ में खरीदा है।

Bollywood Tadka

यह अपार्टमेंट मुंबई के जुहू में है। यह अपार्टमेंट 3456 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। इसकी पर स्क्वेयर फुट कीमत 1.27 लाख  है। यह देश की सबसे महंगी डील्स में से एक है। खास बात है कि इस अपार्टमेंट को उन्होंने एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से खरीदा है क्योंकि वह इस अपार्टमेंट की मालकिन थीं।

Bollywood Tadka

राजकुमार और जाह्नवी फिल्म ‘रूही’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखी गई थी। राजकुमार इस घर को खरीद कर काफी खुश हैं। वहीं जाह्नवी को इसे बेचने पर करोड़ों का फायदा भी हुआ है।

Bollywood Tadka

जाह्नवी को हुआ 5 करोड़ का फायदा

जाह्नवी कपूर ने आज से 2 साल पहले इस प्रॉपर्टी को खरीदा था।जाह्नवी ने इसे दिसंबर 2020 में कथित तौर पर 39 करोड़ में खरीदा था। इस डील से जाह्नवी को 5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। 

Bollywood Tadka

इस अपार्टमेंट की बिल्डिंग को बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर और बिल्डर आनंद पंडित ने बनाया है।इस बिल्डिंग को लोटस आर्या कहते है। रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव ने इस अपार्टमेंट को अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ खरीदा है।यह अपार्टमेंट 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर तक है।इस बिल्डिंद में कई बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने इससे पहले इसी बिल्डिंग के 11वें और 12 वें प्लोर पर बने अपार्टमेंट को खरीदा था। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रूही के बाद जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित होगी। यह स्पोर्ट ड्रामा इस साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। इसके अलावा  एक दिन पहले जाह्नवी की गुड लक जेरी ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है।
वहीं राजकुमार राव को आखिरी बार हिटः द फर्स्ट केस में सान्या मल्होत्रा के साथ देखा गया।
 

Content Writer: Smita Sharma

Rajkummar RaoJanhvi Kapoortriplex apartment44 croreBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...