बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का जश्न शुरु हो गया। बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा ये कपल आज यानि 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधन में जा रहे हैं। दोनों की यह शादी चंडीगढ़ के ''द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसोर्ट'' में होगी। पिछले दिनों 3 दिनों से शादी से जुड़ी तमाम रस्में इसी स्पा रिसॉर्ट में निभाई जा रहीं, जिसके वीडियो और कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया के जरिए सामने आईं हैं। हाल ही में कपल की रिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं।
14 Nov, 2021 08:29 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का जश्न शुरु हो गया। बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा ये कपल आज यानि 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधन में जा रहे हैं। दोनों की यह शादी चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिसोर्ट' में होगी। पिछले दिनों 3 दिनों से शादी से जुड़ी तमाम रस्में इसी स्पा रिसॉर्ट में निभाई जा रहीं, जिसके वीडियो और कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया के जरिए सामने आईं हैं। हाल ही में कपल की रिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं।
रिंग सेरेमनी में दूल्हा और दुल्हन व्हाइट आउटफिट में दिखे। पत्रलेखा ने जहां एक लाॅन्ग व्हाइट एंड सिल्वर गाउन में स्टाइलिश दिखीं। वहीं राजकुमार व्हाइट कलर के फ्यूजन आउटफिट में हैंडसम दिखे।
सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो राजकुमार राव घुटनों पर बैठ पत्रलेखा से पूछते हैं-' क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' इसके जवाब में एक्ट्रेस भी घुटनों पर आकर बोलती हैं 'करूंगी' और एक्टर को रिंग पहनाती हैं फिर राजकुमार उन्हें रिंग पहनाते हैं।
दोनों साथ में डांस करते हैं। इस क्यूट कपल का ये वीडियो और मेहमानों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनके फैन्स ने वेन्यू के कई फोटोज शेयर किए हैं।
दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बीते दिन पत्रलेखा की सहेली हुमा कुरैशी उनकी मेहंदी के लिए चंडीगढ़ पहुंची थी। पत्रलेखा और हुमा काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं इस सेरेमनी में एक्टरसाकिब सलीम और फिल्म निर्माता फराह खान भी शामिल हुए।
राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को दोनों ने दुनिया से नहीं छिपाया। दोनों इससे पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
पहली बार पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के सेट्स पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'सिटी लाइट्स' में साथ में काम किया और पहचान प्यार में बदल गई।