main page

फिल्म 'रूही' का ट्रेलर आउट, चुड़ैल बनकर जाह्नवी ने मचाई दहशत, राजकुमार राव ने लगाया हंसी का तड़का

Updated 16 February, 2021 05:27:33 PM

एक्टर राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म ''रूही'' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जाह्नवी कपूर इसमें मुख्य किरदार में है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 11 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर को 29 हजार से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं।

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जाह्नवी कपूर इसमें मुख्य किरदार में है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 11 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर को 29 हजार से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं।

Bollywood Tadka
ट्रेलर में जाह्नवी रूही के किरदार में दिखाई दे रही है। सारी कहानी रूही के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर की शुरूआत जाह्नवी की किडनैपिंग से होती है। राजकुमार राव और वरुण शर्मा लट्टू हो जाते हैं। जाह्नवी पर प्रेतात्मा का साया है। जब राजकुमार और वरुण को ये बात पता चलती है तो वह उसका इलाज करवाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। फिर उन दोनों को पता चलता है कि अगर रूही की शादी हो जाती है तो इस प्रेतात्मा से मुक्त हो सकती है। इस सब के बीच तीनों हंसाते हुए भी दिखाई देते हैं। जब जाह्नवी का प्रेतात्मा में ट्रांसफॉर्मेशन होता है तो वहां डर का भाव भी पैदा होता है। राजुकमार के किरदार को बोलने में प्रॉब्लम है। स्त्री के बाद राजकुमार राव एक बार फिर अपनी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा- इस बार मर्द को ज़्यादा दर्द होगा। > बता दें स्त्री के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने ही 'रूही' को प्रोड्यूस किया है। मृगदीप लाम्बा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। रूही, स्त्री फिल्म की अगली कड़ी है। रूही पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन सिनेमा बंद होने के लिए इसकी रिलीजिंग टाल दी गई।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rajkummar raojanhvi kapoorvarun sharmafilm roohitraileroutBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...