main page

राजकुमार राव की सिमरन बनीं पत्रलेखा, लंदन की सड़कों पर रीक्रिएट किया 'DDLJ' का सीन

Updated 08 June, 2019 11:33:16 AM

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ कितने खुश रहते हैं इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ कितने खुश रहते हैं इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। इस वीडियो में राजकुमार गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ साल 1995 में आई हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सुपरस्टार के आईकॉनिक सीन रीक्रिएट करते दिख रहे हैं। यह वह सीन हैं जिसमें शाहरुख काजोल का इंतजार करते हैं और काजोल अपने पिता (अमरीश पूरी) से जाने की इजाजत मांगती है। 
 

 

वीडियो में पत्रलेखा राजकुमार की तरफ दौड़ते नजर आ रही है, जो कभी शाहरुख तो कभी अमरीश पुरी की मिमिक्री करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा-'चीजें जो हमने लंदन में की। फन मॉड ऑन। जब हमने 'डीडीएलजे' के अपने पसंदीदा सीन को रीक्रिएट किया।'
 

Bollywood Tadka,राजकुमार राव इमेज,राजकुमार राव फोटो,राजकुमार राव पिक्चर,पत्रलेखा इमेज,पत्रलेखा फोटो,पत्रलेखा पिक्चर

बता दें कि राजकुमार राव शाहरुख कान के बहुत बड़े फैन हैं। कुछ महीने पहले राजकुमार को फिल्मफेयर अवार्ड 2019 के दौरान शाहरुख के साथ फेमस गाने 'छैय्या छैय्या' पर डांस करने का भी मौका मिला था।

Bollywood Tadka,राजकुमार राव इमेज,राजकुमार राव फोटो,राजकुमार राव पिक्चर,पत्रलेखा इमेज,पत्रलेखा फोटो,पत्रलेखा पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं। वहीं राजकुमार फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह कंगना रनौत के साथ 'मेंटल है क्या' में दिखेंगे। 

: Smita Sharma

rajkummar raoPatralekharecreatedddljiconic scenedilwale dulhania le jayengeBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...