बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा जल्द ही फिल्म बदनाम गली में नजर आएंगी। हाल ही में पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज शेयर किया। इस पोस्टर में पत्रलेखा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और एक्टर दिव्येंदु शर्मा हैरान दिख रहे हैं।
19 Apr, 2019 11:26 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा जल्द ही फिल्म बदनाम गली में नजर आएंगी। हाल ही में पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज शेयर किया। इस पोस्टर में पत्रलेखा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और एक्टर दिव्येंदु शर्मा हैरान दिख रहे हैं।
पत्रलेखा की फिल्म के इस पोस्टर को देखकर उनके बाॅयफ्रेंड राजकुमार ने प्रशंसा करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'ऐसा अक्सर नहीं होता जब हमारे पोस्टर एक ही दिन आएं। वंडर गर्ल पत्रलेखा मुझे तुम पर गर्व है।' फिल्म 'बदनाम गली' की बात करें तो यह जी5 पर 10 मई को रिलीज होगी।
वहीं राजकुमार राव की बात करें तो वह मेंटल है क्या में नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार के साथ कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।