main page

राजकुमार राव ने शेयर किया नया लुक, फैंस ने की आलिया और कृति सेनन से तुलना

Updated 02 January, 2020 11:09:59 AM

काफी लम्बे समय से पैंडिग में चल रहे डायरेक्टर अनुराग बासु के अपकमिंग प्रोजेक्ट को ‘लूडो’ नाम से टाइटल मिल गया है। फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड़ तड़का डेस्क। काफी लम्बे समय से पैंडिग में चल रहे डायरेक्टर अनुराग बासु के अपकमिंग प्रोजेक्ट को ‘लूडो’ नाम से टाइटल मिल गया है। फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार ने फैंस को ऩ्यू ईयर गिफ्ट के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। 

Bollywood Tadka, Rajkumar Rao Images

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में, वह लड़की के रूप में हैं। फोटो में वह एक मिडिफ-एक्सपोजिंग घागरा चोली पहने हुए है। दूसरे में वह बाइक चलाते हुए रेट्रो लुक में हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हैप्पी न्यू ईयर दोस्तों। #लूडो। 

Bollywood Tadka, Rajkumar Rao Images

जैसे ही उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने कमेंट करके उनकी तारीफें शुरू कर दीं। किसी ने उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी तो किसी ने कृति सेनन से। खैर, यह राजकुमार के फैंस के लिए नए साल के सबसे अच्छे गिफ्ट्स में से एक है अपकमिंग फिल्म्स में राजकुमार उमेश दिनेश विजान की 'रूही अफज़ा' में जान्हवी कपूर के साथ और 'छलांग' में नुसरत भरुचा के साथ नज़र आएंगे।

Edited By: Akash sikarwar

LudoAnurag BasuRajkumar RaoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...