एक्टर राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ''काई पो चे'' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब राजकुमार राव ने पहली बार सुशांत के निधन पर बात की है। एक्टर ने बताया कि सुशांत की मौत से उन्हें बहुत झटका लगा था।
13 Jul, 2022 03:57 PMमुंबई. एक्टर राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काई पो चे' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब राजकुमार राव ने पहली बार सुशांत के निधन पर बात की है। एक्टर ने बताया कि सुशांत की मौत से उन्हें बहुत झटका लगा था।
राजकुमार ने सुशांत के अचानक निधन की घटना को याद करते हुए कहा- उन्हें तो इस बारे में एक जर्नलिस्ट के द्वारा पता चला था जिसने उनके लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया था। इस खबर पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। सुशांत की निधन की खबर से उन्हें बड़ा झटका लगा था।
बता दें 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया था। आज भी सुशांत केस सुलझ नहीं पाया है और इसकी जांच लगातार जारी है। सीबीआई, ईडी और एनसीबी लगातार इस केस की जांच में जुटी हुई है। काम की बात करें तो राजकुमार बहुत जल्द फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजकुमार एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है और एक लापता किशोरी के केस की जांच कर रहा है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म का सीक्वल है।