main page

राजकुमार राव ने प्यार भरे अंदाज में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को किया बर्थडे विश, बोले 'मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो'

Updated 20 February, 2021 12:39:26 PM

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग रिलेशनशिप में हैं। कपल को अक्सर एक-साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। जहां दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आज एक्टर की पार्टनर का बर्थडे है। तो इस खास दिन पर राजकुमार ने बेहद प्यारे पोस्ट के साथ गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश किया है। पत्रलेखा के लिए किया गया ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्रलेखा की एक स्टनिंग तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजकुमार राव इन दिनों गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग रिलेशनशिप में हैं। कपल को अक्सर एक-साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। जहां दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आज एक्टर की पार्टनर का बर्थडे है। तो इस खास दिन पर राजकुमार ने बेहद प्यारे पोस्ट के साथ गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश किया है। पत्रलेखा के लिए किया गया ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

Bollywood Tadka


राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्रलेखा की एक स्टनिंग तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार पत्रलेखा। तुम हमेशा सबसे खूबसूरत और दयालु लड़की हो। एक बेस्ट बेटी, बेस्ट पार्टनर, बेस्ट सिस्टर और बेस्ट फ्रेंड, मेरी हर रोज की इंसप्रिरेशन हो। मेरी स्ट्रेंथ बनने के लिए आपका धन्यवाद। भगवान हमेशा आप पर आशीर्वाद बनाए रखे और आपको संसार में सफलता और खुशियां मिले, क्योंकि आप पूरी तरह उन्हें पाने के काबिल हो। मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो।'


बता दें पत्रलेखा और राजकुमार राव पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल कभी भी एक दूसरे के लिए अपने प्यार को नहीं छुपाते। एक बार एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि पत्रलेखा ने अभी अपना करियर शुरू किया है और वह शादी के लिए तैयार नहीं हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने आगे कहा था कि वो दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो, राजकुमार राव को आखिरी बार फिल्म 'लूडो' में देखा गया था। वे जल्द ही फिल्म बधाई दो में नजर आएंगे।इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
  

Content Writer: suman prajapati

Rajkummar RaowishesPatralekhabirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...