main page

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर काॅमेडियन राजपाल यादव का बयान-'यही बच्चे आने वाला भविष्य... दुआ सब सही रास्ते पर चलें'

Updated 04 October, 2021 11:58:11 AM

हाईप्रोफैशनल ड्रग केस में बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम आने के बाद हर कोई सतके में आ गया। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सन्न करके रख दिया।लंबे समय तक पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। एक रात जेल में रहे। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। कई फिल्मी स्टार्स ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया। हाल ही में काॅमेडियन राजपाल यादव ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बयान दिया।

मुंबई: हाईप्रोफैशनल ड्रग केस में बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम आने के बाद हर कोई सतके में आ गया। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सन्न करके रख दिया।लंबे समय तक पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार कर लिया।

Bollywood Tadka

एक रात जेल में रहे। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। कई फिल्मी स्टार्स ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया। हाल ही में काॅमेडियन राजपाल यादव ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बयान दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

 

उन्होंने कहा-'यह खबर मेरे लिए भी बहुत चौंकाने वाली है। मैं केवल बच्चों के भविष्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ये बच्चे की आगे का भविष्य हैं। ईश्वर उन्हें सही रास्ते पर सोचने की शक्ति और दिमाग दें हालांकि इसके अलावा मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।'

 

Bollywood Tadka


आर्यन के बचाव में स्टार्स

पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा-'इस कठिन समय में मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, हालांकि आपको इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे है। ये समय भी बीत जाएगा।'

Bollywood Tadka

वहीं अभिनेत्री सुचित्रा ने कहा-'कैसे मनोरंजन जगत के लोगों की जिंदगी दूसरों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गई है। जो भी लोग बॉलीवुड पर निशाना लगा रहे हैं वो ध्यान रखें कि क्या सारे रेड फिल्म स्टार्स पर ही होते हैं। ना कुछ भी मिला ना ही कुछ भी साबित हुआ।'

Bollywood Tadka

इस मामले में सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सुनील ने कहा- 'जब कहीं रेड पड़ती है तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाता है। ऐसे में हम ये मानकर बैठ जाते हैं कि उस लड़के ने ड्रग्स जरूर लिया होगा।' 

Bollywood Tadka

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सुपरस्टार सलमान खान देर रात करीब 11:30 बजे शाहरुख के घर पहुंचे। उन्होंने शाहरुख खान से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस दौरान सलमान के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी।


 

Content Writer: Smita Sharma

Rajpal YadavAryan Khandrug caseShahrukh khanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...