main page

41 दिनों तक मौत और जिंदगी की जंग से हारे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 22 September, 2022 07:42:30 AM

मनोरंजन जगत में आज सुबह एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई, जिसने सबको रुला दिया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से उनके फैंस और करीबियों का दिल टूट गया और वह सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। तो वहीं दिवंगत एक्टर अशोक कुमार की बेटी और एक्ट्रेस भारती जाफरी ने भी मंगलवार को इस

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में आज सुबह एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई, जिसने सबको रुला दिया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से उनके फैंस और करीबियों का दिल टूट गया और वह सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। तो वहीं दिवंगत एक्टर अशोक कुमार की बेटी और एक्ट्रेस भारती जाफरी ने भी मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक तरफ आलिया भट्ट को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना ही नही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचे रखा। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यूज पर..


 

नहीं रहे काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव, 41 दिन की लंबी लड़ाई हार गए एक्टर

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। 41 दिन की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में अंतिम सांस ली।  राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। 

 

 

इंतजार..इंतजार ही रह गया: 29 साल के हमसफर राजू श्रीवास्तव से छूटा साथ तो पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

 

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि  राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव के निधन से एक तरफ जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, वहीं परिवार में बहुत बुरा हाल है। पत्नी शिखा, बेटी अंतरा और परिवार के सभी लोग जो 41 दिन से दिन-रात राजू के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे उन्होंने सोचा नहीं होगा कि बुधवार की सुबह एक ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जो उनकी दुनिया ही उजाड़ देगी। इस बीच राजू की पत्नी का बयान सामने आया है। खुद को संभालते हुए काॅमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा- मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।

 


ड्रग्स केस: 1 साल बाद जेल से रिहा होंगे अरमान कोहली

 

'बिग बॉस' फेम अरमान कोहली को करीब एक साल बाद ड्रग्स मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।  अरमान को पिछले साल 28 अगस्त को ड्रग्स इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से जेल में थे। कई बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब फाइनली अरमान को जमानत मिल गई है। हाई कोर्ट ने एक लाख रुपए के बॉन्ड पर अरमान कोहली को जमानत दी है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।

 

अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन

मनोरंजन जगत में हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  दिवंगत एक्टर अशोक कुमार की बेटी और एक्ट्रेस भारती जाफरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे से बीमारी से ग्रसित थीं। भारती के निधन की खबर नंदिता दास ने दी है और कहा कि वह भारती जाफरी को बहुत मिस करेंगी। अशोक कुमार की बेटी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
 

 

''वायु कपूर अहूजा''...सोनम ने शेयर की 1 महीने के बेटे की पहली तस्वीर, ''अहूजा'' फैमिली की ट्विनिंग ने जीता दिल     

 

 बाॅलीवुड की  फैशनिस्टा यानि एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने नन्हें लाडले की देखभाल में बिजी हैं। सोनम ने 20 अगस्त 2022 को आनंद अहूजा संग एक प्यारे से बेटे के स्वागत किया। पने बच्चे के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने लाडले को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित किया। वहीं अब 1 महीने बाद कपल ने लाडले की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अहूजा खानदान के चिराग के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने अपने लाडले का नाम वायु कपूर अहूजा रखा है।

 

नाजुक हालत के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं सोफिया हयात 
 
बिग बॉस 7 में नजर आ चुकीं मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात की तबीयत बिगड़ गई है। हेल्थ नाजुक होने के बाद उन्हें चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपनी हेल्थ को लेकर सोफिया हयात ने खुद अपडेट दिया है।

 

'गजोधर भैया' के निधन से सदमे मे बॉलीवुड स्टार्स

'गजोधर भैया' यानि राजू श्रीवास्तव का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है।41 दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को 58 की उम्र में अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई भारी मन से राजू श्रीवास्तव के अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी नम आंखों से कॉमेडियन को सांत्वना दी है।


स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुईं आलिया


एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में है। फिल्म की सक्सेस से एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसी बीच एक्ट्रेस की खुशियों में और चार-चांद लग गए हैं, क्योंकि हाल ही में उन्हें स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस अचीवमेंट की खुशी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जाहिर की है।

 

राजू श्रीवास्तव के निधन पर PM मोदी का ट्वीट 

गजोधर भैया के रूप में मशहूर लोगों को हमेशा गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है। 41 दिनों तक मौत को चकमा देने वाले राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को 58 की उम्र में अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजू श्रीवास्तव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

 

 

17 साल से विरान परवीन बाबी का घर.. बिकाऊ है फ्लैट पर नहीं मिल रहा खरीदार

परवीन बाबी..80 और 90 के दशक की वो एक्ट्रेस थी जिसने अपने दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाया। उस दौर में उनकी एक झलक देखने के लिए लोग मर-मिटते थे। इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद साल 2005 में परवीन बाबी का निधन हो गया था। परवीन बॉबी को इस दु‍निया को अलविदा कहे 17 साल हो गए मगर अब भी उनका मुंबई स्थित फ्लैट वीरान पड़ा है। जिस फ्लैट में परवीन बाबी की डेड बॉडी मिली थी वो मुंबई के जुहू एरिया में रिवेरा बिल्डिंग की 7वां मंजिल पर है। परवीन बाबी का फ्लैट समंदर के एकदम किनारे जहां रहने के लिए लोग तरसते हैं। लेकिन आज समंदर के किनारे बने परवीन के फ्लैट को लोग लेने से हिचकिचाते हैं।

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

raju srivastavapassed awaybig newsentertainmentBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...