अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले मशहूर कॉमेडियन 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से पूरे देश को बड़ा झटका लगा था। वहीं परिवार राजू के जाने से बिल्कुल टूट गया था। पत्नी शिखा का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं कॉमेडियन के निधन को एक महीना पूरा होने पर पत्नी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख राजू के फैंस भी भावुक हो रहे हैं।
22 Oct, 2022 12:57 PMबॉलीवुड तड़का टीम. अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले मशहूर कॉमेडियन 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से पूरे देश को बड़ा झटका लगा था। वहीं परिवार राजू के जाने से बिल्कुल टूट गया था। पत्नी शिखा का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं कॉमेडियन के निधन को एक महीना पूरा होने पर पत्नी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख राजू के फैंस भी भावुक हो रहे हैं।

शिखा ने पति राजू श्रीवास्तव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका एक अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसे कॉमेडियन गाना गाते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शिखा ने लिखा- ''आपको गए हुए एक महीना हो गया है लेकिन हम जानते हैं कि आप अभी भी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे..
धड़कन का बंधन तो धड़कन से है
नैना मेरे असुअन भरे पूछ रहे गए हो कहां
यादों में हो बातों में हो अब तो सिर्फ सपनो में हो
नही पता था की ये गाना इतनी जल्दी (सिर्फ 12 दिन में) हकीकत में तब्दील कर दोगे ।
नही पता था की धड़कन ही धोखा दे जाएगी
सबको हंसाते हंसाते हमें यूं रुला जाओगे ......''
- शिखा श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव के निधन को एक महीना पूरा होने पर शिखा के इस पोस्ट ने फिर से सबको रुला दिया।
बता दें, राजू श्रीवास्तव अपनी पत्नी शिखा से बेइंतहा प्यार करते थे। राजू शिखा को पहली ही नजर में अपना दिल दे बैथे थे। दोनों ने 29 साल तक एक साथ खूबसूरत सफर जीया लेकिन 21 सितंबर को दोनों का साथ छूट गया। पति के जाने से शिखा को जो गम लगा, उसे कभी कोई नहीं पूरा कर सकता।