6 फरवरी को शिवाजी पार्क में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी। एक्टर शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थे। सबसे पहले शाहरुख ने लता को पुष्पांजलि अर्पित के, उनके पैर छुए और मरहूम के लिए दुआ की और फिर मास्क हटाकर फूंक दिया। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बहस छिड़ गई कि शाहरुख ने लता के पार्थिव शरीर पर थूका है। लोग शाहरुख को भला-बुरा बोलने लगे। इस पर विवाद बढ़ता देख राखी सावंत शाहरुख के सपोर्ट में आई हैं।
08 Feb, 2022 01:35 PMमुंबई. 6 फरवरी को शिवाजी पार्क में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी। एक्टर शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थे। सबसे पहले शाहरुख ने लता को पुष्पांजलि अर्पित के, उनके पैर छुए और मरहूम के लिए दुआ की और फिर मास्क हटाकर फूंक दिया। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बहस छिड़ गई कि शाहरुख ने लता के पार्थिव शरीर पर थूका है। लोग शाहरुख को भला-बुरा बोलने लगे। इस पर विवाद बढ़ता देख राखी सावंत शाहरुख के सपोर्ट में आई हैं।

राखी सावंत ने पेपराजी से बात करते हुए कहा- 'जो लोग भी ये कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। जब दुआ पढ़ते हैं तो वहां पर फूंकते हैं। उन्होंने कोई थूका नहीं है। आप लोग जो भी ये कर रहे हो, गलत बात है। वो एक हस्ती हैं, हमारे लेजेंड हैं। जब नमाज पढ़ते हैं तो उसके बाद फूंका जाता है। इसका मतलब है कि दुआ कबूल हुई। उनको फिर जन्नत में जगह मिलती है। आपको समझ में आ रहा है? तो ये सब गलत मत फैलाओ। शर्म करो।
राखी सावंत ने आगे कहा- 'बहुत गलत बात है भाई, ऐसा मत करो। जीयो और जीने दो। सबका अलग-अलग तरीका होता है दुआ करने का। कोई हाथ जोड़ता है, कोई अल्लाह के आगे हाथ जोड़ता है तो कोई आशीर्वाद देता है।'
