main page

श्रीदेवी को कॉपी करती नजर आईं राखी सावंत, नागिन बन 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' सॉन्ग पर किया ड

Updated 09 March, 2021 06:12:59 PM

एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके दीवानों की संख्या में कमी नहीं आई है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनकी फिल्मों को याद करते रहते हैं। न सिर्फ फैंस ही बल्कि स्टार्स भी उनकी एक्टिंग के बड़े दीवाने हैं। इसी बीच आइटम डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी फेवरेट श्र

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके दीवानों की संख्या में कमी नहीं आई है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनकी फिल्मों को याद करते रहते हैं। न सिर्फ फैंस ही बल्कि स्टार्स भी उनकी एक्टिंग के बड़े दीवाने हैं। इसी बीच आइटम डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी फेवरेट श्रीदेवी को कॉपी करती नजर आई। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Bollywood Tadka


वीडियो शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा- 'आई लव श्रीदेवी जी। मेरी फेवरेट फिल्म है नागिन जी। अगर फिल्म को फिर से बनाया जाये तो आप बताइए कि कौन-सा स्टार कास्ट होना चाहिए। आप कमेंट्स में मुझे बताइए।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी ने श्रीदेवी के नागिन लुक को कॉपी किया हुआ है और काफी हद तक उनके जैसी ही दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी के लुक को कॉपी कर राखी उनके गाने मैं तेरी दुश्मन,,दुश्मन तू मेरा मैं नागिन तू सपेरा गाने में डांस करती नजर आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka


राखी का ये मजेदार अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस वीडियो के जरिए वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
बता दें, राखी सावंत शो बिग बॉस 14 के बाद से ज्यादा सुर्खियों में रहने लग गई है। बिग बॉस के घर में राखी ने फैंस का एंटरटेन किया था।

 
 

Content Writer: suman prajapati

Rakhi SawantcopyingSrideviTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...